कासगंज: तालमपुर सराय गांव में बरात की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 9 बराती घायल, 5 लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया
ढोलना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बारातियों से भरी बस बारिश से क्षतिग्रस्त और संकरी सड़क पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में 9 बाराती घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निरंजन, रामदास, इंद्रपाल, प्रेमपाल और पिंकी की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करदी है।