महमूदाबाद: गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा गुस्सा, सदरपुर-बिसवां मार्ग पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
सदरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी से नाराज़ उपभोक्ताओं ने रविवार को सड़क जाम कर दिया। लोगों ने एजेंसी पर ब्लैकिंग का आरोप लगाते हुए खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।