पटना ग्रामीण: पटना में शराब तस्करों का नया हथकंडा नाकाम,दवा की खेप में छिपाकर ले जाई जा रही थी 400 कार्टन विदेशी शराब
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार तस्करों ने "Government of Bihar – Not For Sale" लिखी दवा (मेडिसिन) की खेप में विदेशी शराब छिपाकर परिवहन करने की कोशिश की,जिसे पटना उत्पाद विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। पटना उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआ