शाजापुर: महारानी लक्ष्मीबाई क.उ.मा.वि.मे महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर व वन स्टाप सेन्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं छात्राओं को विधिक जानकारियां प्रदान करने के उद्देश्य से महारानी लक्ष्मीबाई क.उ.मा.वि. शाजापुर के सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।