शाजापुर: कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई मुख्यमंत्री जनसुनवाई, 126 आवेदकों ने लगाई गुहार
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। इसमें जिलेभर से आए 126 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर अधिकारियों को आवेदन दिये। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी ने भी आवेदकों के आवेदनों का निराकरण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।