शाजापुर: ग्राम बांडाहेड़ी में जमीन विवाद में गंभीर घायल युवक को शाजापुर जिला अस्पताल से इंदाैर किया रेफर
ग्राम बांडाहेड़ी में जमीन विवाद में गंभीर घायल हुए महेंद्र पुत्र विक्रमसिंह निवासी ग्राम बांडाहेड़ी को मंगलवार को जिला अस्पताल शाजापुर से इंदाैर रेफर कर दिया है। ग्राम बांडाहेड़ी में जमीन के मामले को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें महेंद्र व परिवार के दो और लोग घायल हुए थे। महेंद्र को पैर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।