शाजापुर: लालघाटी थाना पुलिस ने ग्राम गिरवर स्थित कुएं से चोरी हुई जल मोटर के साथ दो चोरों को पकड़ा
लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम गिरवर स्थित शासकीय कुएं से अज्ञात चोर जल मोटर चुराकर ले गए थे। मामले में लालघाटी थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस द्वारा जल मोटर चोरी के मामले में दो चोरों को पकड़कर जल मोटर बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में पवन पिता नारायणसिंह गुर्जर की शिकायत पर केस दर्ज किया था।