शाजापुर: शाजापुर होमगार्ड लाइन में एक ही दिन लगाए 100 पौधे, डिस्ट्रिक कमांडेंट होमगार्ड भी रहे माैजूद
शाजापुर होमगार्ड लाइन में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विक्रमसिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में विभिन्न ड्यूटियों में तैनात होमगार्ड सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समस्त होमगार्ड जवानों द्वारा नीम, अमलतास, जामुन, पीपल, गुलमोहर आदि के फलदार एवं छायादार वृक्षों के लगभग 100 पौधे रोपित किए गए।