शाहबाद: तहसील क्षेत्र शाहबाद में 2 घंटे बंद रही शराब की दुकानें, शराब ठेकेदारों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया विरोध
Shahbad, Baran | Feb 4, 2025 मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी मिली कि राजस्थान में शराब ठेकेदारों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध का ऐलान किया है। शाहबाद तहसील में शराब ठेकेदार यूनियन के बैनर तले संचालित दुकानें 4 फरवरी, मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे तक बंद रहीं। यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि वे लंबे समय से सरकार के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं, ठोस कार्रवाई नहीं हुई।