मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में पति की हत्या का आरोप लगाकर पत्नी ने सास, ससुर व देवरानी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पांच दिन पहले फांसी के फंदे में लटके हुए मृत मिले युवक की पत्नी ने हत्या कर देने की तहरीर देकर सास ससुर देवरानी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिवांर थाना के निवादा गांव की महिला आरती पत्नी पुष्पम चंदेल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मायका जनपद बांदा थाना जसपुरा के अमारा गांव में है। साढे चार सा