भीलवाड़ा: सहकार एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम का निगम सभागार में आयोजन, डीएम ने 150 से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में गुरूवार (17 जुलाई) को जयपुर जिले के दादिया ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के नगर निगम सभागार से किया गया।