सांगानेर: जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिस कर्मियों पर महिला का ठेला पलटने का आरोप, खौलते पानी से झुलसी महिला
जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला के साथ कथित बेरहमी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान रास्ता खाली करवाने पहुंची पुलिस ने महिला का ठेला पलट दिया, जिससे बर्तन में रखा खौलता पानी उसके ऊपर गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता ने इस संबंध में रामनगरिया थाने में मामला दर्ज करवाया है।