जमुआ: थाईलैंड शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने पर विधायक मंजू कुमारी ने देवासी हेम्ब्रम को सम्मानित किया
Jamua, Giridih | May 27, 2026 जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने बुधवार को 2 बजे अंतरराष्ट्रीय एयर गन राइफल शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी देवासी हेम्ब्रम को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित हुई थी, जिसमें देवासी हेम्ब्रम ने शानदार प्रदर्शन कर देश, झारखंड और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।