बक्सर: हंगामेदार रहा सदर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य की कल्याण भवन के सभागार में बैठक, कई योजनाओं पर की गयी चर्चा
Buxar, Buxar | Jul 27, 2024 बक्सर सदर प्रखंड के कल्याण भवन के सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई. प्रखंड सभागार स्थित कल्याण भवन के सभागार में प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद पहली बार शनिवार को बीडीसी की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख फूलपातो देवी ने की, जबकि संचालन बीडीओ साधु शरणं पांडेय ने किया.