बक्सर: बक्सर में जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Jul 27, 2024 बक्सर स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण से संबंधित लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण विषय पर जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वाधान में विशेष किशोर पुलिस इकाई के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं बिहार जे०जे० नियम 2017 की बारीकियों के बारे में बताया गया।