बक्सर: पांडेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास से शराब के साथ गाजीपुर के चार तस्करों को किया गया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 27, 2024 बक्सर टाउन थाना की पुलिस ने शहर के पांडेयपट्टी रेलवे क्रासिंग के पास से शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शराब पहुचाने के लिए जा रहे थे. इसी बीच गश्ती में निकली पुलिस वहां पहुंच गई और उनपर नजर पड़ गई. पुलिस को देखते ही वे भागने का प्रयास किए, लेकिन खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया गया. इसके बाद उनकी तलाशी ली गई.