बिक्रमगंज: विक्रमगंज में फौजी की पत्नी ने किया सुसाइड, पिता बोले- बहू पर ससुर की गंदी नजर और पति का था अफेयर
बिक्रमगंज के काशी घाट मोहल्ला में रविवार दोपहर करीब एक बजे एक फौजी की पत्नी का शव घर की छत पर रेलिंग से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अमृता पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।