महोबा: महोबा से सटे प्रकाश बम्हौरी गांव में ट्रैक्टर से गिरकर मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, महोबा जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी 28 वर्षीय हेमवती पत्नी सुरेंद्र और उसका 6 वर्षीय पुत्र अभिषेक ट्रेक्टर ट्रॉली ने सवार होकर खेत से घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास ही अचानक दोनों ट्रेक्टर ट्रॉली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरखे में घायल मां बेटे का उपचार किया जा रहा है।