मोहनलालगंज: गोसाईगंज में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 63 पुड़िया के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध स्मैक कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसमी (24) के पास से 63 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 48 ग्राम बताया गया है। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, गश्त के दौरान गोपेश्वर मंदिर के पास संदिग्ध हालत में बैठी महिला से पूछताछ की गई।