मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विजन का असर अब साफ दिखने लगा है। नाथ नगरी बरेली में आस्था की ऐसी बयार चली है कि पर्यटकों की कुल संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और सैलानी अब बरेली को प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।