खरगोन। मंगलवार को शहर में नदी सफाई अभियान के नाम पर जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका अधिकारियों ने नदी से जलकुंभी हटाकर खानापूर्ति कर दी। कुछ देर तक चली कार्रवाई के बाद फोटो सेशन हुआ और अभियान समाप्त हो गया, जबकि नदी में फैली गंदगी, प्लास्टिक, कीचड़ और प्रदूषण जस का तस बना रहा। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने आरोप लगाया कि हर साल ऐसे दिखावटी।