औरैया: समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा, हम किसी भी सूरत में टूटने वाले नहीं हैं, सपा सांसद सपाई रहेंगे
सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है यह किसी से छिपी नहीं है। पुलिस किसी का भी काम बिना पैसे लिए नहीं करती है। यह भी कहा कि सपा के सांसद किसी भी स्थित में टूटने वाले नहीं है। वह समाजवादी थे और आगे भी समाजवादी ही रहेंगे।