जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय, अरवल ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान शुरू किया। उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने टीम को हरी झंडी दिखाई। टीम जिले के चौक-चौराहों, बाजारों में हेलमेट-सीट बेल्ट उपयोग, गति सीमा पालन, नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों पर नाटक दिखाई जाएगी।