बरकागाँव: किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में दिया एक दिवसीय धरना
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भाजपा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने की, जबकि संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया। धरना में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।