महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे बाइक चालक मदरा गांव के रहने वाले अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।