सहजनवा: दरवाजे के सामने से कोयला लदी पिकअप चोरी, चोर CCTV में कैद, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र के जिगिना वार्ड नंबर 1 में मंगलवार रात एक कोयला लदी पिकअप वाहन चोरी हो गया। चोरों ने घर के ठीक दरवाजे के सामने खड़ी गाड़ी चुरा ली। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर स्पष्ट रूप से वाहन चुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ही है