मुज़फ्फरनगर: बैंक्विट हॉल मालिक से ₹50 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई धमकी और जबरन घुसपैठ
मुजफ्फरनगर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हनुमान चौक स्थित आर्केड फार्म के मालिक विपिन बालियान ने आरोप लगाया कि 26 मार्च को पांच लोग जबरन बैंक्विट हॉल में घुस आए। मुख्य आरोपी ने खुद को सुशील शर्मा बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।