चरवा में गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, एफएसएल जांच को भेजे गए सैंपल
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पशु चिकित्साधिकारियों की मौजूदगी में अवशेषों की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेज दी।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर पुलिस की कार्रवाई क�