हरदोई: कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी प्रत्याशी की फोटो शेयर कर दी अग्रिम जीत की बधाई, प्रदेश नेतृत्व में हड़कंप, जिले को लिखा पत्र
Hardoi, Hardoi | Mar 5, 2024 हरदोई में कांग्रेस के जिला महासचिव सोनपाल वर्मा ने बीजेपी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी के समर्थन में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अग्रिम जीत की बधाई दी थी। मामले के संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव और जिले के प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा ने एक पत्र जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह को लिखते हुए कहा कि तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदेश नेतृत्व को सूचित करें।