हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस को दूसरा बड़ा झटका, सड़क हादसे में घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव ने तोड़ा दम
हजारीबाग पुलिस को दूसरा बड़ा झटका: 14 जुलाई की सड़क दुर्घटना में घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव का रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुलिस केंद्र हजारीबाग लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। पुलिस परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।