चौथम: भीषण गर्मी में बच्चों के लिए फरिश्ता बने मोहनिया के हेडमास्टर, छाता बांटकर दिखाई संवेदनशीलता
जहां एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है। वहीं दूसरी ओर खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया के प्रधानाध्यापक जय जय राम यादव ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए बच्चों के दिल जीत लिए हैं। प्रधानाध्यापक जयजय राम यादव ने अपने विद्यालय के करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को तेज धूप और लू से बचाने के लिए