प्राणपुर: कटिहार के प्राणपुर में नवरात्रि पूजा समापन, नौ कुंवारी कन्याओं को पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण
कटिहार के प्राणपुर में नवरात्रि पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नौ कुंवारी कन्याओं की पूजा कर प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान कलश स्थापित कर नौ दिवसीय नवरात्रि कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह पर्व ऋतु परिवर्तन के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।