बैराड़: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा व पुलिस बल ने 80 लीटर कच्ची शराब ज़ब्त की, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा सहित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 80 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि 1 अन्य आरोपी लाखा बंजारा फरार है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार शाम 4 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।