नरवर: खजाने की तलाश में नरवर किले में दफीनाखोरों ने खोदी 20 फीट गहरी सुरंग, पुलिस को मिले औजार और कंबल
नरवर किले में स्थित मां पसर देवी मंदिर के पिछले हिस्से में खजाने की तलाश में दफीनाखोरों द्वारा खोदी गई 20 फीट गहरी सुरंग मिली है। दफीनाखोरों ने इस सुरंग को झाड़ियों से ढककर छिपाने का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नरवर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल से खुदाई के औजार, एरोसोल स्प्रे कैन और कंबल बरामद कर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी