🚨 #धनबाद | कतरास में CISF-BCCL की बड़ी कार्रवाई
⚫ जंगल में छिपाकर रखा गया 280 टन अवैध कोयला जब्त।
⚫ CISF और BCCL की संयुक्त छापेमारी से कोयला माफियाओं में हड़कंप।
⚫ बबनडीह और बाबूडीह बस्ती से सटे जंगलों में चलाया गया अभियान।
⚫ बरामद कोयला लगभग 22 हाइवा के बराबर बताया जा रहा है।
⚫ जब्त कोयला BCCL कतरास एरिया-3 प्रबंधन को सौंपा गया।
⚫ अवैध कारोबारियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी।
⚫ प्रशासन ने कहा—कोयला चोरी और तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी।
👉 कतरास क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए CISF और BCCL ने संयुक्त अभियान में करीब 280 टन अवैध कोयला बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और इस धंधे से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है।
#Dhanbad #Katras #CISF #BCCL #khabarkiudaan #Coal #IllegalCoal #CoalSmuggling #CoalMafia #Jharkhand #BreakingNews #LatestNews
Baghmara Cum Katras, Dhanbad | Jul 28, 2026