घोसी: सेरथुआ नहर फॉल पर बिजली बिल कलेक्शन करने गए युवक के साथ एक दुकानदार ने की मारपीट, पीएचसी घोसी में हुआ इलाज
सेरथुआ नहर फाल के समीप एक दुकानदार ने बिजली बिल कलेक्शन करने आए युवक के साथ मारपीट कर दिया। इस संदर्भ में जख्मी सिसरा गांव निवासी बिजली बिल कलेक्शन करने पहुंचा युवक ने दुकानदार के ऊपर सुनियोजित रूप से मारपीट करने का आरोप लगाया है। जख्मी का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया।