खगौल: सगुना रोड पर हथियार लहराते हुए फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत किया गिरफ्तार
सोमवार की देर शाम दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना रोड में हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो में हथियार लहराते दिख रहे युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक