होशंगाबाद नगर: पुलिस अधीक्षक ने ‘उड़ान’ अभियान की दी जानकारी पारधी समुदाय के बच्चों को मिल रही नई दिशा
नर्मदापुरम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने समुदाय आधारित पुलिसिंग के तहत चलाए जा रहे ‘उड़ान’ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल विशेष रूप से पारधी समुदाय के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, खेल, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सहभागिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।