चौथम: चौथम पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
चौथम थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार कांड संख्या 40/26 में देवका निवासी नीतीश कुमार (पिता- चंद्रशेखर सिंह) को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर करूवा निवासी जमुना सिंह को गिरफ्तार किया गया।