हाथरस: चंडपा के गांव कुंवरपुर नयावास में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट किशोरी हुई घायल पुलिस ने कराया मेडिकल
चंडपा थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर नयावास में आज दिन बुधवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ लग गई! इस मारपीट में किशोरी सिर मे डंडा लगने से घायल हो गई! परिजनों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!