हाथरस: सासनी के सब्जी मंडी के पास तेज गति बाइक ने सड़क पार कर रही बच्ची को मारी टक्कर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास आज दिन मंगलवार को तेज गति बाइक ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया! सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल बच्ची को लेकर आए हाथरस के जिला अस्पताल में डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!