हाथरस: बागला डिग्री कॉलेज से पढ़कर अपने घर जा रहे छात्र के साथ मारपीट करने वाले 1 अभियुक्त को हाथरस गेट पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागला डिग्री कॉलेज से पढ़कर अपने घर जा रहे छात्र के साथ बागला डिग्री कॉलेज के पास कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने छात्र के साथ मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं ।