अरवल: नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष साधना कुमारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया
Arwal, Arwal | Sep 2, 2025 नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। लोगों ने सफाई, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।