अरवल: ओझा बिगहा में छोटी नहर में डूबने से रामविनय राम की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Arwal, Arwal | Sep 2, 2025 ओझा बिगहा निवासी रामविनय राम की छोटी नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जहाँ आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद, नियमानुसार शव को उनके परिजन को सौंप दिया गया। घटना से गांव में शोक की लहर है।