सिवनी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति राजपूत का सिवनी आगमन, विधायक कार्यालय में हुआ स्वागत
Seoni, Seoni | Apr 6, 2026 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति राजपूत का सोमवार को सिवनी के बारापत्थर स्थित सिवनी विधायक दिनेश राय के कार्यालय में आगमन हुआ। इस दौरान विधायक दिनेश राय और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका शाल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।