कोल: नुमाइश में मीट होटलों के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का असर, 7 होटलों को भेजा गया नोटिस
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 नुमाइश में लगी मीट की दुकानों को लेकर किए गए प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला है। खाद्य विभाग के द्वारा 7 होटल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है। खाद्य विभाग ने नोटिस में जवाब मांगा है कि वह जो मीट लाते हैं वह कहां से लाते हैं और इसका लेखा-जोखा भी मांगा गया है। BVS के द्वारा होटलों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था।