कौंच: कोंच में सीएचसी गेट के पास सड़क पार कर रही स्टाफ नर्स को लूना सवार ने मारी टक्कर, नर्स हुई घायल
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास सड़क पार करते समय अर्बन हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स रचना गौतम को एक लूना सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में नर्स घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।