पांडू: 15 दिन से लापता थी महिला, जमुदाहा जंगल में मिला कंकाल, मौत के कारणों की जांच तेज
Pandu, Palamu | Jun 12, 2026 जंगल में मिले कंकाल के पास बरामद कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान भटवलिया निवासी सुनीता देवी (37 वर्ष), पति विनोद राम के रूप में की है। बताया गया कि सुनीता देवी 29 मई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे जंगल में लकड़ी लाने गई थीं, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी थीं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।