भोरे: हुस्सेपुर: तिलक समारोह में युवक की बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर में एक युवक की हुई बाइक चोरी मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि हुस्सेपुर में तिलक समारोह में नेवता करने युवक आया हुआ था। जहां से उसकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।