बाराद्वार पुलिस डूमरपारा गांव से 14 किलो गांजा बेचने की फिराक में निकली महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला गुड्डी चंद्रा, रामप्रसाद चंद्रा, रॉकी सिदार, हेमेंद्र यादव के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों से 1 लाख 26 हजार रुपये का गांजा जब्त।